Ration Card Face eKyc Online : दोस्तों जिन लोगों का राशन बन चुका है, उनके लिए यह आर्टिकल महत्वपूर्ण होने वाला है। भारत सरकार के द्वारा सभी राज्य के मुख्यमंत्री को यह दिशा निर्देश दिया गया है कि राज्य सरकार के द्वारा राज्य के व्यक्ति को Ration Card eKyc करने के लिए सूचित किया जाए हर राज्य के रहने वाले नागरिक लोगों को जिनका राशन कार्ड बन चुका है उन लोगों को केवाईसी करना अनिवार्य है।
यह बात सुनकर हर लोग नजदीकी राशन दुकान के पास जा रहे हैं केवाईसी करवाने के लिए, लेकिन बहुत ही बड़ी समस्या यहां पर रही है कि फिंगरप्रिंट काम नहीं कर रहा है, जिसके कारण बहुत सारे लोगों ने तो आधार कार्ड में मोबाइल नंबर भी लिंक करवा लिया है, फिर भी एक समस्या हो रही है की OTP नहीं आ रहा है अब यह समस्या का समाधान हर किसी को मालूम नहीं है।
जिसके कारण इस आर्टिकल के माध्यम से इसका समाधान लेकर आ चुके हैं प्रत्येक उम्मीदवार को विस्तार से Ration Card Face eKyc Online के बारे में बताएंगे।
राशन कार्ड e-KYC से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तथ्य
- जिन लोगों का पूरा फिंगर मशीन पर काम नहीं कर रहा है और ओटीपी आने में प्रॉब्लम हो रहा है वह सभी Ration Card Face eKyc Online कर सकेंगे।
- आप सभी के घर के नजदीक में राशन डीलर का दुकान नहीं है तो ऑनलाइन के माध्यम से घर बैठे ईकेवाईसी पूरी कर सकते हैं।
- जिन लोगों का राशन कार्ड है वह सभी लोगों को 21 मार्च 2025 तक ई केवाईसी करना जरूरी है इसके बाद यह करने की प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा साथ ही राशन कार्ड से नाम भी हट जाएगा।
- लगभग अधिकार बुजुर्ग व्यक्ति का फिंगर खराब हो जाता है साथ ही बच्चे का फिंगर सही से नहीं लेता है तो उन लोगों का समस्या दूर हो चुका है।
- आंकड़ों के मुताबिक 1.87 करोड़ व्यक्ति देश में ऐसे हैं जो ई केवाईसी अभी तक नहीं किए हैं।
यह महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट लगेगा राशन कार्ड e-KYC के लिए
- UIDAI के द्वारा जारी किए गए आपके पास आधार कार्ड उपलब्ध होना चाहिए।
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
- साधन में स्मार्टफोन और बढ़िया इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था।
ऑनलाइन राशन कार्ड e-KYC पूरी कैसे करें
- घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से यदि राशन कार्ड e-KYC करना चाहते हैं, तो गूगल प्ले स्टोर पर चले जाना।
- यहां पर सफलतापूर्वक “Aadhar Face RD” टाइप कर देना।
- सर्च कर लेने के बाद एप्लीकेशन स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- इंस्टॉल के बटन पर क्लिक कर देना।
- सफलतापूर्वक यह एप्लीकेशन इंस्टॉल हो जाने के बाद डिवाइस में ओपन कर लेना।
- खोलने के बाद सेटअप कर लेना।
- अब प्ले स्टोर पर चले जाना एवं Mera eKYC App को इंस्टॉल कर लेना।
- ओपन बटन पर क्लिक करके एप्लीकेशन ओपन करते हुए सफलता पूर्वक राज्य का सिलेक्शन कर लेना।
- आधार नंबर को दर्ज करके ओटीपी सत्यापन करना।
- सभी के डिवाइस के स्क्रीन पर विकल्प Face eKYC का दिखेगा, जहां पर क्लिक करना।
- Consent Pop-Up को अवश्य स्वीकार कर लेना।
- प्रोसीड बटन पर क्लिक करके Aadhar Face RD App को ओपन करना।
- अंत में लाल घेरे में चेहरा दिखा कर, हल्की पलक झपका कर लाल घेरे को हरे रंग में कर लेना और पुष्टि मैसेज प्राप्त कर लेना।
सबसे अंतिम में बताते हुए खुशी हो रही है कि आपका सफलतापूर्वक Face eKYC हो गया।