Ayushman Bharat Card Correction Online 2025 : आयुष्मान भारत कार्ड में दिए गए गलत जानकारी का सुधार घर बैठे ऑनलाइन करें

By Rajiv

Published On:

Ayushman Bharat Card Correction Online 2025 : नमस्कार मेरे प्यारे दोस्तों आप लोगों को अच्छी तरह से मालूम होना चाहिए के भारत सरकार के द्वारा देश के रहने वाले गरीब को मुफ्त इलाज का फायदा देने के लिए आयुष्मान भारत कार्ड को जारी किया गया है, इस कार्ड को जो व्यक्ति बनवाए हैं वह लोग हर साल बिल्कुल मुफ्त में पूरे 5 लाख रुपए का इलाज के फायदा प्राप्त कर सकते हैं।

जबकि दूसरी तरफ ऐसे बहुत सारे व्यक्ति हैं जो की आयुष्मान भारत कार्ड तो बनवा लिए हैं लेकिन उन लोगों का व्यक्तिगत विवरण इस कार्ड में गलत हो चुका है जिनके कारण उनको आयुष्मान भारत कार्ड बने हुए भी इस कार्ड का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो इन्हीं समस्या से छुटकारा प्राप्त करवाने के लिए सरकार के द्वारा Ayushman Bharat Card Correction Online 2025 की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

Ayushman Bharat Card Correction Online 2025 आखिर क्यों जरूरी है?

  • आयुष्मान भारत कार्ड की जानकारी आधार कार्ड से मिलान नहीं होने पर पहचान मान्या नहीं होगा इसके लिए।
  • नाम या जन्मतिथि गलत होने पर लाभ नहीं मिलेगा इसके लिए।
  • आयुष्मान भारत कार्ड रद्द ना हो या क्लेम अस्वीकार न हो इसके लिए भी सुधार करवाने की आवश्यकता है

कौन-कौन सा जानकारी सुधार कर सकेंगे : Ayushman Bharat Card Correction Online 2025

नीचे दिए गए सभी निम्नलिखित जानकारी को आसानी से आयुष्मान भारत कार्ड में सुधार किया जा सकता है।

  • नाम को
  • जन्म तिथि को
  • लिंग (महिला / पुरुष) को
  • मोबाइल नंबर को
  • पूरा एड्रेस को
  • कुछ मामले में परिवार के सदस्य जोड़ना / हटाना
  • फोटो को
  • आधार लिंकिंग को
  • इत्यादि

Ayushman Bharat Card Correction Online 2025 : जरूरी डॉक्यूमेंट

  • ई केवाईसी करने के लिए आधार कार्ड,
  • जो सुधारना है वह पुराना वाला आयुष्मान कार्ड,
  • सही जानकारी का प्रमाणित हेतु कोई एक सर्टिफिकेट, जैसे :- आधार कार्ड, मार्कशीट, वोटर आईडी, राशन कार्ड इत्यादि
  • आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर,
  • इत्यादि

Ayushman Bharat Card Correction Online 2025 की पूरी प्रक्रिया क्या है?

आयुष्मान कार्ड सुधार करने की पूरी प्रक्रिया हम आप लोगों को यहां पर बताने वाले हैं, जो की निम्नलिखित है:-

  • आयुष्मान कार्ड सुधार करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in पर जा सकते हैं।
  • जिसके बाद लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।
  • और नया पेज में आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी सत्यापन करते हुए लॉगिन कर सकते हैं।
  • जिसके बाद डैशबोर्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा,
  • परिवार के सभी सदस्य की जानकारी दिखेगी तो जिस सदस्य का सुधार करना चाहते हैं, उस पर क्लिक कर देना है।
  • और आपको “e-KYC” बटन पर टच करना है।
  • तथा नया पेज में आधार नंबर डाल देना है।
  • और ओटीपी डालकर सत्यापन कर लेना है।
  • अब सभी पुराना वाला जानकारी दिखेगा,
  • तो जो जानकारी गलत है उसको सुधारना है।
  • तथा सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।

आयुष्मान भारत कार्ड करेक्शन डायरेक्ट लिंक

Rajiv

मेरा नाम राजीव है। में इंजीनियरिंग करता हु। में दिव्यजोश में लेटेस्ट सरकारी जॉब , योजना के बारे में कंटेंट लिखता हु।

Leave a Comment